ऐसे जल्दी बनाएं मटर पनीर ग्रेवी

ऐसे जल्दी बनाएं मटर पनीर ग्रेवी

मटर पनीर तो आप रोजाना खाना चाहते हैं, लेकिन इसे पकाने में लगने वाले समय के चलते ऐसा नहीं कर पाते हैं. तो हम बता रहे हैं फटाफटा मटर पनीर ग्रेवी बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 300 ग्राम पनीर, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • 3-4 प्याज, कटा हुआ
  • 3 टमाटर, कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 कप मटर, आधा छोटा चम्मच हींग, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई कप धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच पनीर मसाला, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें पनीर डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- प्याज और टमाटर को मिक्सर में पीसकर अलग-अलग पेस्ट बना लें.
- अब मध्यम आंच पर एक कूकर में 2 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा और हींग डालकर तड़काएं.
- इसके बाद इसमें प्याज का पेस्ट डालकर गुलाबी होने तक पकाएं.
- फिर इसमें अदरक-लहसुन और टमाटर का पेस्ट डालें.
- फिर इसमें बाकी के मसाले डालकर पकाएं.
 इस तरह बढ़ाएं सब्जी का रंग और स्वाद
- जब मसाला तैयार हो जाए तो और तेल छोड़ने लगे तो इसमें मटर डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- आवश्यकतानुसार पानी डालें और 5-6 मिनट तक ग्रेवी पकाएं.
- फिर इसमें नमक और पनीर डालकर मिलाएं और ढक्कन लगाकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं.
- जब कूकर ठंडा हो जाए तो मटर पनीर को धनियापत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (842 ratings)
4 avg from 842 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे जल्दी बनाएं मटर पनीर ग्रेवी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 300 ग्राम पनीर, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes