20 मिनट में तैयार हो जाएगा यह हेल्दी सूप
Back
सूप वेज

20 मिनट में तैयार हो जाएगा यह हेल्दी सूप

सहजन का अचार, सब्जी के बाद अब बनाइए इसकी पत्तियों का सूप. यह गर्मी में काफी फायदेमंद होता है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप सहजन के पत्ते
  • 6 सफेद प्याज टुकड़ों में कटा हुआ
  • 6 लहसुन की कलियां
  • 2 टमाटर टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा
  • 1 छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, पानी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले सहजन की पत्तियों को धोकर साफ कर लें और इसकी मोटे डंठल को तोड़कर निकाल दें. (चिकन सूप)
- धीमी आंच में एक प्रेशर कूकर में सहजन की पत्तियां, नमक, प्याज, लहसुन, टमाटर, जीरा, साबुत काली मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और पानी डालकर इसे 4 सीटी लगाकर पकाएं और आंच बंद कर दें. (टमाटर भिंडी का सूप)
- कूकर का प्रेशर खत्म हो जाने के बाद ढक्कन खोलें. (मकई-सब्ज का शोरबा)
- एक बड़े बर्तन में उबली सब्जियों को एक चम्मच से दबाते हुए छन्नी से छानकर इसका सूप निकाल लें. (लहसुन वाली रसम)
- अब इसे सर्विंग बॅाउल में निकालें और काली मिर्च बुरक गर्मागर्म सूप सर्व करें और खुद भी पीयें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (8 ratings)
4.4 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

20 मिनट में तैयार हो जाएगा यह हेल्दी सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप सहजन के पत्ते और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes