गर्मी से राहत पाना है तो स्ट्रॉबेरी लेमनेड बनाकर पीजिए

गर्मी से राहत पाना है तो स्ट्रॉबेरी लेमनेड बनाकर पीजिए

स्ट्रॉबेरी लेमनेड बहुत की स्वादिष्ट मॉकटेल है. आपने सादा लेमनेड तो कई बार पिया होगा, लेकिन इस बार कुछ नया बनाइए जो बच्चों को भी बहुत पंसद आए और आपको भी. इसे बनाना बहुत आसान है और टेस्ट भी मजेदार लगेगा

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • स्ट्रॉबेरी 500 ग्राम, नींबू का रस आधा कप, चीनी एक कप, पानी एक गिलास, सोडा 3 गिलास
  • 4 आइस क्यूब

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- स्ट्रॉबेरी के हरे डंठल निकालकर अच्छे से धो लें. अब बाकी स्ट्रॉबेरी को दो भागों में काट लें.
- एक स्ट्रॉबेरी और एक नींबू को स्लाइस में काटकर अलग रख लें. सजाने के लिए.
- अब स्ट्रॉबेरी को अच्छे से पीस लें और छलनी से छान लें.
- स्ट्रॉबेरी  के जूस को एक जग में डाल लें.
- पानी और चीनी मिलाकर अच्छे से घोलें.
- अब स्ट्रॉबेरी के जूस में नींबू का रस और चीनी का पानी डालकर अच्छे से मिलाएं.
- तैयार है स्ट्रॉबेरी लेमोनेड.
- गिलास में सोडा, लेमनेड डालें और इनके ऊपर लेमन व स्ट्रॉबेरी स्लाइस लगाकर गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गर्मी से राहत पाना है तो स्ट्रॉबेरी लेमनेड बनाकर पीजिए एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे स्ट्रॉबेरी 500 ग्राम, नींबू का रस आधा कप, चीनी एक कप, पानी एक गिलास, सोडा 3 गिलास और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes