ऐसे बनाइए चना दाल के चीले, होते हैं बहुत हेल्दी
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

ऐसे बनाइए चना दाल के चीले, होते हैं बहुत हेल्दी

बेसन, आटा और मूंगदाल का चीला तो आपने खाया होगा पर चना दाल का चीला काफी हेल्दी होता है. इसमें पालक और गाजर डाला जाता है जिससे यह और भी मजेदार लगता है साथ ही इसे बनाने में भी कम समय लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो कप भिगोई हुई चना दाल, एक कप बारीक कटा पालक, एक कप कद्दूकस किया हुआ खीरा, एक गाजर कद्दूकस की हुई, तीन हरी मिर्च, एक इंच अदरक का टुकड़ा, एक बड़ा चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट, चार बड़ा चम्मच दही
  • स्वादानुसार नमक, आवश्वयकतानुसार तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले गाजर को निचोड़कर इसका पानी निकाल दें. (10 मिनट में बनाएं यह क्रिस्पी चीला...)
- इसके बाद ग्राइंडर में चना दाल, मिर्च, अदरक डालकर पीस लें. अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा सा पानी डाल लें.
- दाल के पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें. इसमें पालक, गाजर और खीरा मिला लें. (हरे मटर का पैन केक या चीला )
- जब चीले बनाने हो तो इस पेस्ट में दही, नमक और इनो डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- मीडियम आंच पर नॉन स्टिक तवा गरम होने के लिए रखें. जब यह गरम हो जाए तो इसमें कुछ बूंदें तेल डाल लें.
- इसके बाद चीले की तरह इसका मिश्रण डालकर इसे मीडियम आंच पर पकाएं. (अलसी का मीठा परांठा )
- जब एक साइड यह सुनहरा हो जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ भी सेंक लें.
- इसी तरह से सारे चीले बना लें. (बेसन और पालक चीला )
- हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ इन्हें खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (13 ratings)
3.7 avg from 13 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए चना दाल के चीले, होते हैं बहुत हेल्दी एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे दो कप भिगोई हुई चना दाल, एक कप बारीक कटा पालक, एक कप कद्दूकस किया हुआ खीरा, एक गाजर कद्दूकस की हुई, तीन हरी मिर्च, एक इंच अदरक का टुकड़ा, एक बड़ा चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट, चार बड़ा चम्मच दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes