मल्टी ग्रेन मसाला रोटी होती है बहुत हेल्दी, ये है बनाने की विधि
Back
रोटी-पराठा वेज,ब्रेकफास्‍ट

मल्टी ग्रेन मसाला रोटी होती है बहुत हेल्दी, ये है बनाने की विधि

रोटियों के बिना थाली अधूरी सी लगती है. अगर आप रोजाना प्लेन रोटियां खाकर बोर हो गए हैं तो अब इसमें कई तरह के आटे मिक्स कर इसे हेल्दी और स्वादिष्ट बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप गेहूं का आटा, आधा कप ज्वार का आटा, आधा कप बाजरे का आटा, आधा कप बेसन, आधा कप मक्का का आटा, एक टमाटर (बारीक कटा हुआ हुआ), एक प्याज (बारीक कटी हुई), एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, एक चौथाई छोटा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, तीन बड़ा चम्मच देसी घी, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बाउल आटा, प्याज , टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक और अजवाइन डालकर मुलायम गूंद लें.
- गूंदे हुए आटे को 20 मिनट के लिए रख दें.
- तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़कर इनकी रोटियां बेल लें.
- अब मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही एक-एक कर सारी रोटियां सेंक लें.
- तैयार है मल्टी ग्रेन मसाला रोटी. रोटियों पर घी लगाकर दही के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (9 ratings)
3.7 avg from 9 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मल्टी ग्रेन मसाला रोटी होती है बहुत हेल्दी, ये है बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे एक कप गेहूं का आटा, आधा कप ज्वार का आटा, आधा कप बाजरे का आटा, आधा कप बेसन, आधा कप मक्का का आटा, एक टमाटर (बारीक कटा हुआ हुआ), एक प्याज (बारीक कटी हुई), एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, एक चौथाई छोटा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, तीन बड़ा चम्मच देसी घी, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes