गर्मी में बेस्ट है ये मैंगो फालूदा

गर्मी में बेस्ट है ये मैंगो फालूदा

गर्मी के दिनों में बनाएं मजेदार हेल्दी ड्रिंक मैंगो फालूदा . इसे पीकर जरूर तरोताजा महसूस करेंगे आप.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप फालूदा सेव, एक कप वनीला आइसक्रीम, दो बड़ा सब्जा के दाने, दो कप दूध, एक पका हुआ आम (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटी कटोरी मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता), तीन बड़ा चम्मच गुलाब जल, आवश्यकतानुसार पानी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बाउल में सब्जा के दाने को पानी में डालकर 5 मिनट के लिए रखें. पानी की मात्रा इतनी हो कि दाने पूरी तरह से फूल जाएं.
- इसके बाद मीडियम आंच में एक पैन में फालूदा सेव और पानी डालकर इसे उबाल लें.
- जब सेव अच्छे से उबल जाए तो इसका पानी छानकर ठंडे पानी से धोकर कटोरी में निकाल लें.
- अब एक गिलास में एक चम्मच गुलाब जल और सब्जा डालें.
- इसके ऊपर फालूदा सेव और एक कप दूध डालें. इस प्रक्रिया को दोबारा अपनाएं.
- इसके बाद सबसे ऊपर कटा हुआ आम, आइसक्रीम और मेवे डालकर मैंगो फालूदा सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गर्मी में बेस्ट है ये मैंगो फालूदा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप फालूदा सेव, एक कप वनीला आइसक्रीम, दो बड़ा सब्जा के दाने, दो कप दूध, एक पका हुआ आम (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटी कटोरी मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता), तीन बड़ा चम्मच गुलाब जल, आवश्यकतानुसार पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes