चीज चिकन कबाब
Back
नॉन वेज नॉन-वेज,पार्टी

चीज चिकन कबाब

नॉन-वेज खाने के शौकीन हैं तो अब बनाएं ये चीज चिकन कबाब जिसका स्वाद सीधे आपके दिल में ही बस जाएगा. पकवानगली में जानें इसे बनाने का आसान तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 7-8 चिकन के पीस
  • 1 बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा कप चीज
  • 3 बड़ा चम्मच दही
  • 1 बड़ा चम्मच भुना हुआ सत्तू
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, चुटकीभर जावित्री पाउडर, चुटकीभर जायफल पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी धनियापत्ती
  • 2 बड़ा चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- चीज चिकन कबाब बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर साफ कर लें.
- चिकन के पीस को अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर के साथ मैरिनेड कर रख दें. (केले के कबाब)
- अब एक बाउल में चीज और दही को एकसाथ फेंटते हुए पेस्ट बनाएं. (शामी छोलिया कबाब)
- अब तैयार पेस्ट में सत्तू, इलायची पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जावित्री पाउडर, जायफल पाउडर, नमक, धनियापत्ती और तेल मिलाएं. (मूंगफली के कबाब)
- जब पेस्ट पूरी तरह से तैयार हो जाए तब इसमें चिकन के पीस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- चिकन को स्किवर में लगाएं और माइक्रोवेव में डालकर 180 डिग्री पर 15 से 20 मिनट के लिए पकाएं. (आलू से बनाएं देसी कबाब)
- तय समय के बाद चीज चिकन कबाब तैयार है. हरी धनिये की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

फोटो: foodfusion.biz

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (11 ratings)
4 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चीज चिकन कबाब एक लोकप्रिय नॉन-वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 7-8 चिकन के पीस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes