मुगलई कड़ाही गोश्त की सरल और आसान रेसिपी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

मुगलई कड़ाही गोश्त की सरल और आसान रेसिपी

अगर नॉन वेज खाने के शौकीन हैं और आधे घंटे में बनने वाली किसी लजीज डिश की तलाश में हैं तो मुगलई कड़ाही गोश्त आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा. यहां जान लें इसे बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 किलो मीट
  • 6-7 कटे टमाटर
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच लहसुन पेस्ट
  • 1 इंच अदरक, कटा
  • 1/2 कप दही
  • 15 हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच भुना और पिसा जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया, भुना हुआ और पिसा
  • 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 कप तेल
  • स्वादानुसार नमक, हरा धनिया, गार्निश करने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम करने के लिए मीडिय आंच पर रखें. फिर इसमें हरी मिर्च को बीच से तोड़कर उसका रंग बदलने तक फ्राई कर लें. ( यह है फ्राई फिश का शाही जायका )
- अब मिर्च को निकाल कर रख लें.
- गरम तेल में ही मटन के पीस डालें और उसका रंग बदलने तक फ्राई करें. ( तहसीलदारी मटन कोरमा )
- अब मटन को निकालकर प्लेट में रख लें. ( 30 मिनट में बनेगी कीमा पोटली)
- तेल में कटे टमाटर, अदरक और लहसुन पेस्‍ट डालकर चलाएं. टमाटर को गल जाने दें और फिर इसमें नमक और लाल मिर्च पावडर मिला लें. ( लजीज मटन करी की रेसिपी यहां है...)
- बाद इसमें मसाले में दही और मटन डालकर तब तक पकाएं जब तक कि यह तेल न छोड़ने लगे.
- फिर मसालों में जीरा, धनिया, हरी मिर्च और कटी अदरक मिलाएं और कड़ाही को ढंक दें.
- अब इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें. (बोटी कबाब कोरमा )
- आखिर में इसे हरी धनिया से गार्निश करें और जीरा राइस या रोटी के साथ सर्व करें व खुद भी मजे से खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (99 ratings)
3.7 avg from 99 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मुगलई कड़ाही गोश्त की सरल और आसान रेसिपी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 किलो मीट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes