कभी खाया है चिकन का आचार

कभी खाया है चिकन का आचार

चिकन तो खूब मजे से खाते हैं और इसमें काफी सारी वैरायटी भी है, लेकिन हमारा अभी शायद आपने कभी चिकन का अचार खाया हो. जी हां, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में यह अचार बहुत खाया जाता था. पर अब इसकी महक

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो चिकन
  • 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 चम्मच लाल मिर्च, आधा बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 कप सरसों का तेल, आधा चम्मच हींग
  • 1 कप प्याज, बारीक कटा हुआ, आधा बड़ा चम्मच बड़ी इलायची पाउडर, आधा बड़ा चम्मच छोटी इलायची पाउडर
  • 3 तेज पत्ते
  • 3 चौथाई कप जौ का सिरका
  • 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहले चिकन को अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी से मैरिनेट कर 30 मिनट के लिए रख दें.
- इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें चिकन डालकर फ्राई कर अलग निकाल लें.
- अब इसी तेल में प्याज और हींग डालकर गोल्डन ब्राउन होंने तक फ्राई करें.
- फिर इसमें मेथी दाना, तेज पत्ता, छोटी, बड़ी इलायची और जौ का सिरका डालकर उबालने के लिए रखें.
- इसके बाद इसमें फ्राई किया हुआ चिकन डाल दें और 3-4 मिनट के लिए पकने के लिए रख दें.
- आंच बंद करें और चिकन के अचार को ठंडाकर कांच के जार में रखें.
- इस अचार को आप 1 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (39 ratings)
3.9 avg from 39 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कभी खाया है चिकन का आचार एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes