ऐसे बनाएं फटाफट दाल मखनी

ऐसे बनाएं फटाफट दाल मखनी

नॉर्थ इंडिया में ऐसा कोई फंक्शन पूरा नहीं होता अगर खाने में दाल मखनी न हो. इतना ही नहीं यहां के हर घर में दाल मखनी बनती ही है. अगर आप भी अभी इसे बनाना चाहते हैं और दाल व राजमा भिगोना भूल गए हैं, जानिए

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • साबुत उड़द एक कटोरी, राजमा आधा कटोरी, एक चौथाई छोटा चम्मच खाने वाला सोडा, कटे हुए 2 टमाटर, कटी हुई 4 हरी मिर्च, एक इंच अदरक का टुकड़ा, बारीक स्लाइस में कटा हुआ, क्रीम
  • 3 बड़ा चम्मच, देशी घी, एक बड़ा चम्मच, हींग एक चुटकी, एक छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई छोटा चम्मच मेथी दाना, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच नमक/ स्वादानुसार नमक, एक कूकर, एक कड़ाही

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले उड़द और राजमा को अलग-अलग कटोरे में गरम पानी में भिगोकर आधा घंटे के लिए रख दें.
- तय समय बाद दोनों का पानी छान लें और कूकर में डालें. (पंजाबी छोले चना की रेसिपी)
- इसमें सोडा, नमक, 2 कप पानी, राजमा और उड़द दाल को डालकर मीडियम आंच पर पकने के लिए रख दें.
- जब तक यह पक रहा है तब तक टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक को मिक्सर में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.
- कूकर में 7-8 सीटी लगा लें. इसके बाद इसे ठंडा होने दें. प्रेशर जब खत्म हो जाए तो ढक्कन खोलकर राजमा और उड़द का पानी छान लें.
(पंजाबी चिकन मसाला )
- अब मीडियम आंच पर कड़ाही रखें. इसमें घी डालें और इसे अच्छी तरह गरम होने दें.
- जब घी गरम हो जाए तो इसमें हींग, मेथी दाना और जीरा डालकर तड़काएं. इसके बाद इसमें टमाटर-मिर्च का पेस्ट डालकर 8-10 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
(जानें पंजाबी मसाला बनाने का तरीका )
- तय समय बाद इसमें क्रीम डालकर तब तक चलाते हुए पकाएं जब तक मसाला घी न छोड़ने लगे. (जरूरत लगे तो इसमें और घी डाल लें.)
- फिर इसमें सारे मसाले व नमक डाल लें. (चटपटे पंजाबी छोले-भटूरे )
- अब मसाले में दोनों दालें डालकर अच्छी तरह मिला.
- इसमें उबली हुई दाल का बचा पानी डालें और ढककर 5-10 मिनट तक पकाएं.
- जब इसमें अच्छी तरह उबाल आ जाए तो धनियापत्ती डालकर 3 से 4 मिनट और पकाएं.
- तय समय बाद आंच बंद कर दें और दाल पर ऊपर से एक चम्मच क्रीम डाल दें.
(तवे पर बनाएं बटर कुलचा )
- तैयार दाल मखनी को रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (41 ratings)
3.9 avg from 41 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं फटाफट दाल मखनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे साबुत उड़द एक कटोरी, राजमा आधा कटोरी, एक चौथाई छोटा चम्मच खाने वाला सोडा, कटे हुए 2 टमाटर, कटी हुई 4 हरी मिर्च, एक इंच अदरक का टुकड़ा, बारीक स्लाइस में कटा हुआ, क्रीम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes