ऐसे बनाइए कच्चे केले की कोफ्ता करी, आएगा मजेदार स्वाद
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाइए कच्चे केले की कोफ्ता करी, आएगा मजेदार स्वाद

कच्चे केला पसंद करते हैं तो इसके कोफ्ते और कोफ्तों से बनी करी भी आपको बहुत पसंद आएगी. आप इन कोफ्तों को यू ही चाय के साथ भी खा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • कोफ्ते बनाने के लिए:, चार कच्चा केला, एक कटोरी बेसन, आधा छोटा नमक, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तेल तलने के लिए, करी बनाने के लिए:, एक छोटा चम्मच जीरा, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), लहसुन की 7-8 कलियां, अदरक के एक इंच का टुकड़ा, दो हरी मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई), एक बड़ा चम्मच टोमैटो प्यूरी, एक छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- दूसरी ओर एक बर्तन में कच्चे केले को अच्छे से मैश कर लें.
- अब इसमें बेसन , नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर कोफ्ते का मिश्रण तैयार करें.
- अब तक तेल गरम हो चुका होगा. तेल के गरम होते ही कोफ्ते बनाकर सुनहरा होने तक तल लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- इसी बीच प्याज, अदरक , लहसुन और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें.
- पहले से ही गरम तेल में जीरा डालें और जीरे के चटकते ही प्याज का तैयार पेस्ट डाल दें.
- पेस्ट के भुनते ही इसमें हल्दी, थोड़ा सा नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
- जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे टोमैटो प्यूरी डालें और अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब पानी डालकर इसे उबलने के लिए छोड़ दें.
- एक उबाल आते ही कोफ्ते डालकर ढककर पकाएं.
- जैसे ही करी थोड़ी गाढ़ी हो जाए आंच बंद कर दें .
- तैयार है कच्चे केले की कोफ्ता करी. रोटी या चावल के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.4 (26 ratings)
3.4 avg from 26 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए कच्चे केले की कोफ्ता करी, आएगा मजेदार स्वाद एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे कोफ्ते बनाने के लिए:, चार कच्चा केला, एक कटोरी बेसन, आधा छोटा नमक, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तेल तलने के लिए, करी बनाने के लिए:, एक छोटा चम्मच जीरा, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), लहसुन की 7-8 कलियां, अदरक के एक इंच का टुकड़ा, दो हरी मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई), एक बड़ा चम्मच टोमैटो प्यूरी, एक छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes