तरबूज के छिलके की सब्जी

तरबूज के छिलके की सब्जी

तरबूज का सिर्फ पका हिस्सा ही खाया जाता है. जबकि इसका मोटा फेंक दिया जाता है. पर क्या आप जानते हैं कि इसकी भी टेस्टी सब्जी बनाई जा सकती है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 किलो तरबूज के छिलके (1 इंच के)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, चुटकीभर हींग, एक चौथाई चम्मच जीरा, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई चम्मच हल्दी, एक चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 3 बड़ा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले तरबूज के छिलको से हरे भाग को छीलकर निकाल दीजिए और सफेद भाग को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.  (अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी)
- तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा डालें और चटकते ही हींग, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से भून लें. (आंवले की सब्जी)
- अब इसमें तरबूज के छिलके के टुकड़े और लाल मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट तक कड़छी से चलाते हुए पकाएं जिससे मसाला इसमें अच्छी तरह मिल जाएं. (गोभी के कोफ्ते)
- तय समय के बाद पानी डालकर छिलकों को 10-15 मिनट तक ढककर पकाएं. (कोकोनट पनीर)
- हर 5 मिनट में कड़छी से चलाते हुए इसे चेक करत रहें. (आलू तोरी की सब्जी)
- जब तरबूज के छिलके नर्म हो जाएं तब सब्जी में गरम मसाला, अमचूर पाउडर डालें और आंच बंद कर दें.
- तरबूज के छिलके की सब्जी तैयार है.
- इसे धनियापत्ती से गार्निश कर रोटी या फिर चावल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (18 ratings)
4.1 avg from 18 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तरबूज के छिलके की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 किलो तरबूज के छिलके (1 इंच के) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes