पंजाब का रेशमी पनीर
यूं तो पनीर से कई तरह की डिशेस बनाई जाती हैं पर क्या कभी आपने ट्राई किया है रेशमी पनीर... अगर नहीं तो लिजिए पकवानगली बता रहा है इसे पंजाबी अंदाज में बनाना...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 150 ग्राम पनीर (टुकड़ो में कटा हुआ)
- 10-15 साबुत कालीमिर्च
- 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन
- 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
- 3 साबुत सूखी लाल मिर्च
- 1 बड़ा प्याज (टुकड़ो में कटा हुआ)
- 1 बड़ा टमाटर (टुकड़ो में कटा हुआ), लाल, हरी और पीली शिमला मिर्च (टुकड़ो में कटी हुई)
- 130 ग्राम भुना मसाला
- 2 बड़ा चम्मच पानी, आधा कप दही, नमक स्वादानुसार, तेल पकाने के लिए
विधि
- तेल के गर्म होते ही इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक- लहसुन, साबुत धनिया, साबुत कालीमिर्च और सूखी लाल मिर्च डालकर कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. (अमृतसरी पनीर टिक्का)
- अब इसमें लाल, हरी और पीली शिमला मिर्च और प्याज डालें और 3 से 4 मिनट तक पकाएं. (पनीर मिर्च दो प्याजा)
- तय समय के बाद इसमें भूना मसाला और जरूरत के अनुसार पानी डालें और मिलाएं. (आधे घंटे में ऐसे बनाएं मटर पनीर ग्रेवी)
- अब एक बड़ी कटोरी में दही फेंट लें और इसे सब्जी में डालकर कड़छी से चलाते हुए मिक्स कर लें. (शाही आलू पनीर)
- इसके बाद इसमें टमाटर के टुकड़े डालें और फिर पनीर के पीस डालकर 2 मिनट तक ढक्कर पकाएं. (मखमली पनीर टिक्का)
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें. गर्मागर्म रेशमी पनीर तैयार है. धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पंजाब का रेशमी पनीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 150 ग्राम पनीर (टुकड़ो में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पंजाब का रेशमी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले 150 ग्राम पनीर (टुकड़ो में कटा हुआ) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पंजाब का रेशमी पनीर बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह पंजाब का रेशमी पनीर रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पंजाब का रेशमी पनीर बनाने के लिए 150 ग्राम पनीर (टुकड़ो में कटा हुआ) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पंजाब का रेशमी पनीर को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पंजाब का रेशमी पनीर का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पंजाब का रेशमी पनीर एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT