ऐसे बनाइए सत्तू की स्वादिष्ट कचौड़ियां

ऐसे बनाइए सत्तू की स्वादिष्ट कचौड़ियां

सत्तू बिहार और उत्तर भारत में खूब खाया जाता है. कहीं इसे पेय के रूप में इस्तेमाल किया जाता है तो कहीं इससे लिट्टी बनाई जाती है. हम आपको बता रहे हैं इसकी कचौड़ी बनाने की आसान सी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • भरावन के लिए
  • 1 कटोरी सत्तू, आधा छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 छोटी प्याज, बारीक कटी हुई
  • 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 चम्मच सरसों का का तेल, आधा छोटा चम्मच नमक, कचौड़ी बनाने के लिए
  • 2 कटोरी आटा
  • 1 बड़ा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, तलने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले आटे में नमक, तेल और अजवाइन मिलाकर पानी की मदद से आटा गूंद लें. आटा छोड़ा कड़ा गूंदें.
- इसे ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें. (ऐसे बनाएं दाल की कचौड़ी का मसाला...)
 - अब एक बड़े बर्तन में सत्तू, प्याज, हरी मिर्च, सरसों का तेल, नमक और अजवाइन डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- हथेलियों से मैश करें ताकि प्याज और हरि मिर्च अच्छी तरह मिल जाएं.
- सत्तू का भरावन तैयार है. (घर पर भी बनेंगी खस्ता कचौड़ी... )
- अब आटे के से छोटी लोइयां तोड़ लें. फिर एक लोई लें और इसके बीच में अंगूठे से दबाते हुए खोखला कर लें. जैसे पराठे बनाने के लिए करते हैं. (उड़द दाल की कचौड़ी )
- फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच सत्तू का मसाला डालें और चारों तरफ से दबाते हुए पैक कर दें. फिर हथेलियों से दबाते हुए इसे फैला लें.
- दोनों साइड पलथन लगाकर हल्के हाथ से बेल लें. ध्यान रखें इसे ज्यादा पतला न बेलें. नहीं तो कचौड़ी फट सकती है. आप चाहें तो हथेलियों से दबाकर ही इसे कचौड़ी का साइज दे सकते हैं. (खजूर और इमली की चटनी )
- इसी तरह बाकी बची लोइयों से कचौड़ियां बना लें.
- अब कड़ाही में तेल डालकर तेज आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें 4 कचौड़ियां डालकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक तलें. (मूंग दाल की कचौड़ी )
- इसी तरह बाकी की कचौड़ियां भी तल लें. (वीकेंड स्‍पेशल: चीज कचौड़ी )
- तैयार कचौड़ी को आलू की रसदार सब्जी या फिर दही के साथ खाएं और खिलाएं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (10 ratings)
3.9 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए सत्तू की स्वादिष्ट कचौड़ियां एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे भरावन के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes