रसमलाई
रसमलाई का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है न, तो कैसा हो अगर यह मिठाई आप घर में बनाएं और व्रत में भी शान से खाएं व खिलाएं.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 3 लीटर दूध फुल क्रीम
- 2 नींबू का रस, डेढ़ चम्मच अरारोट, आधा चम्मच इलायची पाउडर
- 8 से 10 पिस्ता बारीक कटे, आधा कटोरी चिरौंजी
- 2 चुटकी केसर
- 6 कप चीनी
- 2 से 3 कप पानी
विधि
- दूध में उबाल आने के बाद, गैस बंद कर दें. जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा डालते हुए एक बड़े चम्मच से चलाएं. (ड्राई फ्रू़ट्स हलवा)
- जब दूध पूरा फट जाए. तो उसे एक साफ कपड़े में छानकर, ऊपर से ठंडा पानी डाल दें. इससे रसमलाई में नींबू का स्वाद नहीं आएगा.
- अब कपड़े को बांधकर उसे अच्छी तरह दबाएं, ताकि फटे हुए दूध का सारा पानी निकल जाए. रसमलाई बनाने के लिए पनीर तैयार है. (आलू की बर्फी)
- इसके बाद पनीर को किसी थाली में निकाल लें और इसे कद्दूकस या हाथों से अच्छी तरह मैश करके आटे की तरह गूंद कर चिकना करें.
- फिर पनीर में अरारोट मिक्स करके उसे 4 से 5 मिनट और मैश करें और गूंदकर चिकने आटे की तरह तैयार कर लें.
- अब मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा भाग हाथों में लेकर, उसे गोल शेप देकर हथेली से दबाकर, रसमलाई के लिए छैने तैयार करके एक प्लेट में रखते जाएं. (बादाम लड्डू)
- अब चाशनी बनाने के लिए एक भगोने में 4 कप चीनी और 2 कप पानी डाल कर गैस पर गर्म करने रख दें.
- चाशनी में उबाल आने के बाद, प्लेट में रखे तैयार छैने इसमें डाल दें. भगोने को एक प्लेट से ढक दें. (सिंघाड़े का हलवा)
- छैने और चाशनी तेज आंच पर 15 से 20 मिनिट तक पकाएं. कुछ देर में चाशनी गाढ़ी होने लगेगी, तो उसमें एक बड़े चम्मच से थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते रहें. ध्यान रखें कि चाशनी में उबाल आता रहे.
- इस तरह चाशनी में सिर्फ 1 से 2 कप तक पानी डालें, छेना पकने के बाद फूल कर दुगना हो जाएगा, तब गैस बंद कर दें.
- रसमलाई जिस चाशनी के साथ परोसी जाएगी, उसे तैयार करने के लिए बचा हुआ एक लीटर दूध एक बर्तन में डालकर उबाल लें.
(नारियल की बर्फी बनाने की विधि)
- दूध में उबाल आ जाए तो उसे मध्यम आंच पर पकने दें और उसमें पिस्ता, केसर व चिरौंजी मिलाकर एक बड़े चम्मच से चलाते हुए पकाएं.
- दूध गाढ़ा होकर आधा रह जाए तो उसमें इलायची पाउडर और 2 कप चीनी मिलाकर कुछ देर और पकाए.फिर गैस बंद कर दें.
- अब रसमलाई के छैने चाशनी से निकालकर दूध में डाल दें. कुछ देर के लिए यह मिठाई फ्रिज में रख दें.
(मीठे आलू से इस तरह बनाए रबड़ी)
- 2-3 घंटे बाद इस स्वादिष्ट रसमलाई का आनंद लें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
रसमलाई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 लीटर दूध फुल क्रीम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले 3 लीटर दूध फुल क्रीम तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
रसमलाई बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह रसमलाई रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
रसमलाई बनाने के लिए 3 लीटर दूध फुल क्रीम के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, रसमलाई को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
रसमलाई का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
रसमलाई एक लोकप्रिय इंडियन,डिजर्ट वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT