बचे हुए चावल से बनाएं रसगुल्ले

बचे हुए चावल से बनाएं रसगुल्ले

छेना और आम के रसगुल्ले के बाद अब बचे हुए चावल से बनाएं लजीज स्पंजी रसगुल्ले. जानें इसे बनाने का आसान तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 छोटा चम्मच अरारोट पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच मैदा
  • 1 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच घी, डेढ़ कप चीनी
  • 3 कप पानी, ढ़ाई कप चावल (पके हुए)

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चावल को ब्लेंडर में डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रहे कि मिक्सर को एक नंबर पर ही चलाएं.
- अब एक प्लेट पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें और पिसे हुए चावल को निकालकर प्लेट में रखें. (लीची आइसक्रीम)
- चावल के पेस्ट में मैदा, अरारोट पाउडर और मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. जितना ज्यादा अच्छे से गूंदेंगे रसगुल्ले उतने ही सॉफ्ट बनेंगे. (बचे रसगुल्ले की रसमलाई)
- चावल के तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे रसगुल्ले के बॉल्स बना लें. (आम का रसगुल्ला)
- तेज आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर 4 से 5 मिनट तक पकाएं और चाशनी तैयार करें. (छेना मुरकी)
- चाशनी के तैयार होते ही रसगुल्ले पैन में डालें और 2 से 3 मिनट बाद आंच मीडियम कर पैन ढक दें और 2 मिनट तक रसगुल्ले पकाएं.
- तय समय के बाद रसगुल्लों को पलटकर दूसरे साइड से पकाएं. (रेडी मिक्स से ऐसे बनाएं गुलाब जामुन)
- आंच मीडियम और धीमे करते हुए रसगुल्लों को 10 से 15 मिनट तक पकाएं.
- तैयार हैं बचे हुए चावल से स्पंजी रसगुल्ले.

Photo- newstheka.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (290 ratings)
3.9 avg from 290 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बचे हुए चावल से बनाएं रसगुल्ले एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 छोटा चम्मच अरारोट पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes