चीनी का पराठा

चीनी का पराठा

चीनी और देसी घी से बना पराठा एक अलग ही स्वाद देता है. ब्रेकफास्ट और बच्चों के टिफिन के लिए यह एकदम बेस्ट पराठा हो सकता है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • आधा किलो आटा
  • 1 चम्मच नमक
  • 2 चम्मच तेल मोयन के लिए
  • 250 ग्राम चीनी, पाउडर, पराठा सेंकने के लिए घी

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 8 - 10
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा, नमक, चम्मच तेल और पानी डालकर गूंद लें.
- तैयार आटे से बराबर-बराबर लोइयां काट लें. (गोभी पराठा बनाने की विधि)
- अब एक लोई लें और इसे बेल लें.
- फिर इस पर एक चम्मच घी डालकर फैला लें. (बची हुई दाल से बनाएं सांभर, मठरी और पराठे)
-
इसके बाद इस पर 1 बड़ा चम्मच चानी पाउडर और थोड़ा सूखा आटा छिड़क लें.
- इसके बाद रोटी को चारों साइड से मोड़ते हुए चौकोर आकार दे दें.
- बेलते समय इस बात का ध्यान रखें कि पराठा फूटे नहीं. इसके लिए इसे हल्के हाथों से बेलें. इसे ज्यादा पतला न करें न ही किनारे ज्यादा मोटा रखें. (पत्तागोभी पनीर पराठा )
- मीडियम आंच में एक नॉनस्टिक तवा गर्म करें.
- जब तवा गर्म हो जाए तो इस पर आधा चम्मच घी डाल लें और पराठा रख दें.
- पराठा एक तरफ हलका पकने के बाद दूसरी तरफ पलट लें. (तिकोना परतदार पराठा )
- जब दोनों तरफ से पक जाए तो उसपर 1-2 चम्मच घी डालकर दोनों तरफ से बराबर पकाएं.
- इसे उसी तरह से पकाएं जैसे घर में आम पराठे को पकाते हैं.
- इसे तरीके से बाकी लोइयों से भी पराठे बेलकर सेंक लें. (चॉकलेट पराठा) 
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (5 ratings)
3.6 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चीनी का पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes