पत्तागोभी पनीर पराठा

पत्तागोभी पनीर पराठा

पत्तागोभी में पनीर डालकर आपने सब्जी तो बनाई ही होगी पर क्या कभी बनाया है इसका पराठा? अगर नहीं तो देर किस बात की आज ही इसकी रेसिपी जानकर झटपट बना लीजिए...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आटा गूंदने के लिए
  • 1 कप आटा, आधा छोटा चम्मच नमक, पानी जरूरत के अनुसार
  • 1 छोटा चम्मच तेल, फिलिंग के लिए
  • 1 छोटा कप बारीक कटी हुई पत्तागोभी
  • 1 छोटा कप पनीर का चूरा
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा छोटा कप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती, नमक स्वादानुसार, तेल सेंकने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बॉउल में आटा, नमक और पानी डालकर अच्छे से गूंद लें.
- गूंदे हुए आटे पर 1 छोटा चम्मच तेल डालकर दोबारा हल्का सा गूंद लें और कुछ देर के लिए ढककर रख दें. (चोकर का पराठा)
- एक दूसरे बॉउल में पत्तागोभी, पनीर, प्याज, जीरा पाउडर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को अच्छे से मिक्स कर फिलिंग का मिश्रण तैयार कर लें. (मसाला पराठा)
- गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़ लें. (मूंग दाल का पराठा)
- दो लोई लें और रोटियां बेल लें. एक रोटी के बीच थोड़ा सा मिश्रण रख फैलाएं और ऊपर से दूसरी रोटी रखकर हल्के हाथों से थोड़ा और बेल लें. रोटी के किनारे हल्के से मोड़ दें जिससे कि सेंकते समय मिश्रण बाहर न निकले. (पुदीना-लहसुन पराठा)
- धीमी आंच में एक तवा गर्म करने के लिए रखें.
- तवे के गर्म होते ही इसपर रोटी डालें. (गोभी-आलू का पराठा)
- रोटी को पलटकर दूसरे साइड से भी सेंके और फिर तेल लगाकर दोनों साइड से सेंकते हुए पराठे तैयार कर लें. (पिज्जा पराठा)
- इसी तरह से बाकी की लोइयों से भी पराठे बना लें. (गोभी-कॉर्न पराठा)
- पत्तागोभी पनीर पराठा तैयार है. दही और आम के अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (11 ratings)
4.2 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पत्तागोभी पनीर पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आटा गूंदने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes