बनाएं यह अरैबिक स्वीट डिश: कुनाफा

बनाएं यह अरैबिक स्वीट डिश: कुनाफा

सेवईयों को कई अलग-अलग तरीकों से बनाने के बाद अब इसे बनाएं कुछ इस तरह. यकीन मानिए सबका मुंह खुला का खुला रह जाएगा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा छोटा चम्मच कॅार्न फ्लोर
  • 100 मि.ली दूध
  • 1 कप चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
  • 2 कप सेवईया
  • 2 बड़ा चम्मच बटर
  • 2 छोटा चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ काजू
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ बादाम
  • 10 किशमिश, पानी आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- धीमी आंच में एक पैन में दूध और कॅार्न फ्लोर को 2 से 3 मिनट तक उबालकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और आंच बंद कर दें.
- एक दूसरे पैन में धीमी आंच में चीनी और पानी मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार करें और चाशनी तैयार होने के बिल्कुल एक मिनट पहले इसमे गुलाब जल डालकर आंच बंद कर दें. (छेना केसरी)
- एक बड़े बॅाउल में सेवई, काजू, बादाम, किशमिश, बटर और घी सब एकसाथ मिक्स कर लें. ध्यान रखें कि सेवई को ज्यादा न तोडे़.
- अब एक बेकिंग ट्रे लें और इसमें सेवई की पहली परत डालें. (पाइनएप्पल शीरा)
- इस पर दूध और कॅार्न फ्लोर से तैयार पेस्ट पूरी तरह से फैलाएं और इसके ऊपर सेवई की एक और परत बनाएं. (शकरकंद की रबड़ी)
- ऐसा ही एक और बार करें और फिर सेवई की आखिरी परत को हल्के हाथों से दबा दें. (काजू की खीर)
- अब इसे माइक्रोवेव में 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 15 मिनट के लिए सुनहरा होने तक पकाएं. (ड्राईफ्रूट्स और गुड़ के लड्डू)
- तय समय के बाद माइक्रोवेव बंद कर दें और चाकू की मदद से इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अरैबिक डिश कुनाफा तैयार है. ऊपर से चाशनी डालें और पिस्ते से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (18 ratings)
4.7 avg from 18 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बनाएं यह अरैबिक स्वीट डिश: कुनाफा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा छोटा चम्मच कॅार्न फ्लोर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes