लाजवाब काजू करी बनाने के ये हैं आसान टिप्स

लाजवाब काजू करी बनाने के ये हैं आसान टिप्स

काजू करी नान के साथ बहुत ही बढ़िया लगती है, पर अगर काजू करी का असली स्वाद ही न मिले तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है. ऐसे में आप इन टिप्स को अपनाकर बेहतरीन काजू करी बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- सबसे पहले काजू को सादे पानी में अच्छे से उबाल लें.
- काजू उबालते समय थोड़ा सा नमक जरूर डालें.
- आप चाहें तो शुरुआत में काजू को उबालने के बजाय मीडियम आंच में हल्का-सा भून भी सकते हैं.
- अगर आप आंच बंद करने से पहले चुटकीभर इलायची पाउडर भी डाल देंगे तो स्वाद और भी बेहतर हो जाएगा.
- भुने हुए काजू डालते स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसके साथ शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं.
- काजू जितना फ्रेश होगा स्वाद उतना ही बेहतर आएगा. ज्यादा पुराने काजू से स्वाद में फर्क रहेगा.

यहां जानिए काजू करी बनाने का तरीका...
- काजू मखाना करी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, लहसुन ,अदरक, और हरी मिर्च को मोटा-मोटा काट कर मिक्सर में पीस लें.
- टमाटर को अलग से पीस लें.
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें.
- तेल गरम होने पर काजू डालकर हल्का लाल होने तक भूनें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब कड़ाही में थोड़ा और तेल डालकर तेजपत्ता , लौंग, दालचीनी और इलायची डालकर भूनें.
- तेजपत्ते से भुनते ही इसमें प्याज का पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें.
- प्याज का पेस्ट भुनने के बाद लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर , हल्दी, कसूरी मेथी , और गरम मसाला पाउडर डालकर 1 मिनट तक भूनें.
- मसालों के भुनते ही टमाटर का पेस्ट और हरी मटर डालें. तेल छोड़ने तक टमाटर को अच्छी तरह से भून लें.
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे इसमें क्रीम डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाएं.
- अब 1 कप पानी, चीनी और नमक डालकर उबाल आने तक पकाएं.
- जब उबाल आने लगे इसमें भुने हुए काजू डालकर 2 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है काजू करी. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लाजवाब काजू करी बनाने के ये हैं आसान टिप्स एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे लाजवाब काजू करी बनाने के ये हैं आसान टिप्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes