ऐसे करें अपने बच्चों के दांतों की देखभाल
खाना चबा-चबाकर खाने की सलाह तो दी जाती है पर इसके लिए बहुत जरूरी है दांतों का स्वस्थ होना. दांत मजबूत रहेंगे तो आप और आपके बच्चे हर चीज आसानी से खा पाएंगे और उन्हें किसी तरह दांतों की प्रॉब्लम भी नहीं
ADVERTISEMENT
दिशा-निर्देश
आइए डॉक्टर एस.के.सिंह (ECHS, Dental Surgeon) से जानते हैं कि आप कैसे रख सकते हैं अपने बच्चों के दांतों का ख्याल.
खुद की डाइट रखें ऐसी
बच्चे के दांतों की देखभाल तो उसके पैदा होने के पहले से ही शुरू हो जाती है. बच्चा जब पेट में 6 सप्ताह का होता तब से उसके दांतों के बनने की प्रकिया शुरू हो जाती है और 3 से 4 महीने तक Enamel का बनना भी शुरू हो जाता है. ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को जरूरत होती है कैल्शियम, फॉसफोरस और विटामिन D से भरपूर डाइट लेने की.दूध, चीज और योगर्ट कैल्शियम का बहुत बड़ा स्रोत है वहीं दूसरी ओर अनाज और मीट में प्रचूर मात्रा में फॉसफोरस पाया जाता है. विटामिन D के लिए आप सुबह-सुबह सूरज की किरणों के तेज में थोड़ी देर बैठ सकती हैं या फिर विटामिन D की दवाइयां भी ले सकती हैं. खान-पान में प्रोटीन शामिल करने से Enamel और भी अच्छे से बनता है.
प्रेग्रनेंसी के दौरान ऐसा तो बिलकुल न करें
डॉक्टर सिंह ने प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को कोई भी Antibiotics और Pain Killer न लेने की बात कही है क्योंकि ऐसा करने से बच्चे की दांतों की बनावट भी बिगड़ सकती है. साथ ही उनका यह भी कहना है कि प्रेग्नेंसी के चलते महिलाओं को Platting भी नहीं करवानी चाहिए क्योंकि इससे अंदर ही अंदर बहुत जोर पड़ता है और बच्चे के दांतों के नीले होने का खतरा ज्यादा रहता है. बच्चे के पैदा होने के 6 से 9 महीने के अंदर दांत नजर आने लगते हैं और उस वक्त हर माता-पिता को अपने बच्चे के मसूड़ों को Sterelised Cotton से साफ जरूर करते रहना चाहिए.डॉक्टर के अनुसार बच्चे जैसे ही खाना शुरू करें तो उन्हें भी जरूरत होती है भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फॉसफोरस और प्रोटीन डाइट लेने की ताकि दांतों का Growth and Development सही रहे.
इतने उम्र से कम बच्चों को न दें ये टूथपेस्ट
डॉक्टर एस.के.सिंह ने यह भी बताया है कि पानी में मौजूद Floride का लेवल भी दांतों के अच्छा या बुरा साबित होता है. अगर यह 1.2 ppm (part per million) से ज्यादा होता है तो उस पानी का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. जिस पानी में 0.7mg से लेकर 1.12mg तक की Floride की मात्रा होती है, वही पानी पीने योग्य होता है. पानी में इससे ज्यादा मात्रा में Floride का शामिल होना बच्चे को Flourosis का शिकार बनाता है जिससे दांत दिखते तो सही हैं पर बहुत कमजोर होते चले जाते हैं. दो साल से नीचे के बच्चों को फ्लोराइड का टूथपेस्ट भी नहीं देना चाहिए क्योंकि उनमें निगल लेने की आदत होती है और यह न केवल दांतों को बल्कि हड्डियों को भी नुकसान पहुंचाता है.
ब्रेस्टफीड के बाद ये चीज जरूर करें
रात में ब्रेस्ट फीड करवाने के बाद, कोई भी चिपचिपी चीज खाने-खिलाने के बाद, जंक फूड, चॉकलेट या चीनी की चीजें खाने के बाद डॉक्टर्स हमेशा ब्रश करने की सलाह देते हैं. अंत में उन्होंने यही बताया है कि एक संतुलित आहार और प्रॉपर सुबह-शाम ब्रश करना साथ ही चबाने वाली चीजें ज्यादा खाना मजबूत दांतों के लिए बेहद जरूरी है.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऐसे करें अपने बच्चों के दांतों की देखभाल एक लोकप्रिय फूड न्यूज़ रेसिपी है, जिसे ऐसे करें अपने बच्चों के दांतों की देखभाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ऐसे करें अपने बच्चों के दांतों की देखभाल बनाने के लिए सबसे पहले ऐसे करें अपने बच्चों के दांतों की देखभाल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ऐसे करें अपने बच्चों के दांतों की देखभाल बनाने में लगभग 30-40 मिनट तैयारी का समय और 30-40 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह ऐसे करें अपने बच्चों के दांतों की देखभाल रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ऐसे करें अपने बच्चों के दांतों की देखभाल बनाने के लिए ऐसे करें अपने बच्चों के दांतों की देखभाल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ऐसे करें अपने बच्चों के दांतों की देखभाल को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ऐसे करें अपने बच्चों के दांतों की देखभाल का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ऐसे करें अपने बच्चों के दांतों की देखभाल एक लोकप्रिय भारतीय फूड न्यूज़ रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT