ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप सोयाबीन की बड़ी, आधा कप पोहा, एक उबला आलू
- 2 प्याज बारीक कटे हुए
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, कद्दूकस किया हुआ अदरक एक चम्मच, बारीक कटी हरी धनिया पत्तियां, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला पाउडर
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- पानी में पोहा 2 से 3 बार धोकर मैश कर लें.
- अब मिक्सी में सोयाबीन बड़ी, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, अदरक, चाट मसाला, अमचूर और नमक डालकर पीस लें.
- इस मिक्सचर को बर्तन में निकाल लें. फिर इसमें गरम मसाला, धनिया पत्ती, पोहा और आलू मैश करके कबाब के लिए मिक्सचर तैयार कर लें.
- अब हाथ में थोड़ा मिक्सचर लें, इसे गोल करके हथेली से दबाकर लोई का शेप देकर प्लेट में रख दें. इसी तरह पूरे मिश्रण से कबाब तैयार कर लें.
- गैस पर नॉन स्टिक तवा गर्म करें. तवे पर तेल डालकर इस पर कबाब रख कर सेकें. मध्यम आंच पर ब्राउन होने तक कबाब सेकें. कबाब को पलटकर दूसरी तरफ से भी सेकें और प्लेट में निकाल लें.
- इसी तरह सभी कबाब सेक कर प्लेट में निकाल लें. लीजिए तैयार हैं गर्मागर्म सोयाबीन कबाब. इन्हें सॉस या चटनी के साथ स्नैक्स में एंजॉय करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सोयाबीन कबाब एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप सोयाबीन की बड़ी, आधा कप पोहा, एक उबला आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
सोयाबीन कबाब बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप सोयाबीन की बड़ी, आधा कप पोहा, एक उबला आलू तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
सोयाबीन कबाब बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह सोयाबीन कबाब रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
सोयाबीन कबाब बनाने के लिए 2 कप सोयाबीन की बड़ी, आधा कप पोहा, एक उबला आलू के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, सोयाबीन कबाब को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
सोयाबीन कबाब का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
सोयाबीन कबाब एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT