ऐसे बनाइए लौकी की स्वादिष्ट सब्जी

ऐसे बनाइए लौकी की स्वादिष्ट सब्जी

लौकी की सब्जी लौकी खाने में स्वादिष्ट और पचाने में बहुत आसान होती है. इसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • लौकी 250 ग्राम, दो प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई चम्मच जीरा पाउडर, चुटकीभर हींग, एक इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ), लहसुन की 4-5 कलियां, एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), चार हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), तेल जरूरत के अनुसार, पानी आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले लौकी को छीलकर धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच में एक कूकर में तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए इसमें हींग , जीरा, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक डालकर तड़का लगाएं.
- तड़का लगाने के बाद इसमें प्याज डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं. इसे चलाते रहें ताकि प्याज अच्छी तरह भुन जाएं.
- प्याज के भुनते ही इसमें लौकी, टमाटर , नमक और बाकी के सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- 1-2 मिनट तक ऐसे ही पकाएं और फिर थोड़ा सा पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर 2 सीटी लगा लें.
- सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें और सब्जी को ठंडा होने दें.
- तैयार है लौकी की सब्जी. धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (353 ratings)
3.9 avg from 353 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए लौकी की स्वादिष्ट सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे लौकी 250 ग्राम, दो प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच जीरा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes