बासी चावल से बनाएं केक

बासी चावल से बनाएं केक

मैदा और आटे का केक तो आप खाते ही हैं पर क्या कभी सोचा है कि चावल से भी केक बनाया जा सकता है, वो भी बासी चावल से. हैरान-परेशान न हों, जानें इसकी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • एक कटोरी चावल
  • 1 छोटा चम्मच कलौंजी
  • स्वादानुसार नमक, तेल, आधा चम्मच घी, आवश्यकतानुसार पानी, एक बड़ा चम्मच तिल, सिंकी हुई

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- बासी चावल को हाथों से अलग-अलग कर लें ताकि इसमें बड़ी गांठ न रहे. बचे चावल से बनाएं रसमलाई
- अब एक पैन में एक छोटा चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर कलौंजी तड़काएं.
- फिर इसमें चावल, एक कप पानी और नमक मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं. बचे चावल से बनाएं कॉर्न कटलेट
- जब चावल लेई जैसा हो जाए तो एक ट्रे में घी लगाकर इसमें यह मिश्रण पलट दें.
- इस मिश्रण को 200 डिग्री पर 2 मिनट तक माइक्रोवेव करें. बचे चावल से बनाएं तवा पुलाव
- बाहर निकाले और केक को मनचाहे आकार में काट लें. राइस कटलेट की रेसिपी यहां मिलेगी...
- एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रखें, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें केक के इन टुकड़ों को डीप फ्राई कर लें.
- तैयार फ्राइड केक को पहले तिल में लपेटें फिर मनपसंद चटनी या डिप के साथ सर्व करें. स्वीट राइस पैनकेक
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.4 (23 ratings)
3.4 avg from 23 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बासी चावल से बनाएं केक एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कटोरी चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes