हिमाचली आलू पलदा
आलू पलदा हिमाचल में खाई जाने वाली एक स्पेशल डिश है. आप भी जानें इसकी आसान सी रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 6 servings
- 3 आलू (लंबे टुकड़ों में कटे हुए)
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 बड़ी इलायची
- 1 टुकड़ा दालचीनी का
- 5-6 लौंग
- 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच हींग
- 2 बड़ा चम्मच चावल और 3 छोटी इलायची का पेस्ट
- 6 कप दही
- 2 बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार
विधि
- घी के गर्म होते ही बड़ी इलायची, दालचीनी, लौंग, हींग और जीरा डालकर भून लें. (कटे हुए आलू अब नहीं पड़ेंगे काले...)
- जैसे ही मसाले भुन जाएं, प्याज डालें और कड़छी से चलाते हए फ्राई करें.
- अब इसमें धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक मिलाएं. (हिमाचली चनामद्र)
- जब मसाला पूरी तरह से तैयार हो जाए तब आलू के टुकड़ों को पैन में डालें और ढककर 10 मिनट तक पकाएं. (चीजी गार्लिक रेड पोटैटो)
- 10 मिनट बाद चावल का पेस्ट और दही मिक्स कर 5 मिनट तक और उबालें. (पहाड़ी आलू खट्टा)
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें. आलू पलदा तैयार है. (आलू की खीर बनाने की विधि)
- चावल, रोटी या पराठा किसी के भी साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
हिमाचली आलू पलदा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 आलू (लंबे टुकड़ों में कटे हुए) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
हिमाचली आलू पलदा बनाने के लिए सबसे पहले 3 आलू (लंबे टुकड़ों में कटे हुए) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
हिमाचली आलू पलदा बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह हिमाचली आलू पलदा रेसिपी लगभग 4 - 6 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
हिमाचली आलू पलदा बनाने के लिए 3 आलू (लंबे टुकड़ों में कटे हुए) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, हिमाचली आलू पलदा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
हिमाचली आलू पलदा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
हिमाचली आलू पलदा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT