आलू प्याज की कचौड़ी

आलू प्याज की कचौड़ी

कचौड़ी खाने का मन है तो अब की बार बनाएं आलू प्याज की कचौड़ी. यकीन मानिए आपका पूरा परिवार खुश हो जाएगा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम मैदा
  • 2 उबले आलू
  • 2 प्याज बारीक कटा हुआ, डेढ़ बड़ा चम्मच बेसन
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी धनियापत्ती
  • 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- आलू प्याज की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, नमक और तेल डालकर अच्छे से गूंद लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें. (उड़द दाल की कचौड़ी)
- प्याज के गोल्डन ब्राउन होते ही बेसन, साबुत धनिया, सौंफ, अमचूर, गरम मसाला, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर कड़छी से चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें. (ब्रेड-आलू कचौड़ी)
- तय समय के बाद उबले हुए आलू मैश कर मिश्रण में मिलाएं और दोबारा 2 मिनट तक भूनते हुए आंच बंद कर दें. (प्याज की कचौड़ी)
- अब गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ रोटियां बेल लें. (घर पर भी बनेंगी खस्ता कचौड़ी)
- रोटियों के बीचों-बीच कचौड़ी का भरावन भरें और पोटली बनाते हुए चारों तरफ से बंद कर दें. (हरे मटर की कचौड़ी)
- हल्के हाथों से कचौडियों को दबाते हुए फैलाएं.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (ऐसे बनाएं दाल की कचौड़ी का मसाला)
- तेल के गर्म होते ही सारी कचौडियां तल लें.
- आलू प्याज की कचौड़ी तैयार है. अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

फोटो: parulkirecipes.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (50 ratings)
4.1 avg from 50 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू प्याज की कचौड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes