ढोकला बनाते वक्त ये टिप्स अपना लेंगे तो बनेंगे एकदम मुलायम

ढोकला बनाते वक्त ये टिप्स अपना लेंगे तो बनेंगे एकदम मुलायम

अगर आप घर में ही ढोकला बनाना चाहते हैं पर डर है कि यह बाजार जैसा सॅाफ्ट नहीं बन पाएगा तो अपनाएं ये टिप्स...

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- ढोकले के लिए घोल बनाते वक्त इसमें थोड़ा तेल जरूर डालें.
- इनो या कोई भी फ्रूट सॅाल्ट आखिर में ही डालें और फिर घोल के फूलने तक चमचे से धीरे-धीरे चलाते रहें. (रवा पोहा ढोकला)
- फ्रूट सॅाल्ट डालने के बाद घोल को ज्यादा वक्त तक यूहीं न रखें. घोल के फूलते ही तुरंत इनसे ढोकले बना लें वरना यह फूले हुए नहीं बन पाएंगे. (चावल का ढोकला)
- घोल को थोड़ा स्टीम भी कर लेंगे तो ढोकले और ज्यादा सॅाफ्ट बनेंगे. (बचे ढोकला से बना सकते हैं लजीज चाट)
- अगर आप कूकर में ढोकला बना रहे हैं तो पहले कूकर में थोड़ा पानी डालकर इसे गर्म जरूर कर लें और फिर ढोकला स्टैंड में घोल डालकर इसे कूकर में रखें और ढक्कन लगा दें. स्टैंड को चिकना करना और कूकर के ढक्कन की सीटी निकालना न भूलें. (बाजरे का ढोकला)
- माइक्रोवेव में भी ढोकला बनाया जा सकता है. बस माइक्रोवेव सेफ बॅाउल को चिकना कर इसमें घोल डालें और इसे ढककर हाई हीट पर 3 मिनट तक पकाएं. (मफिंस मोल्ड कप ढोकला)
- आप चाहें तो स्टीमर में भी ढोकला बना सकते हैं. इसके लिए घोल को स्टीमर प्लेट में डालकर 15 मिनट तक पका लें. (ऑइल फ्री ढोकला)
- कूकर, माइक्रोवेव या स्टीमर आप जिसमें भी ढोकला बना रहें हैं ढोकला पका है या नहीं यह एक टूथपिक गड़ाकर जरूर चेक कर लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (189 ratings)
3.8 avg from 189 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ढोकला बनाते वक्त ये टिप्स अपना लेंगे तो बनेंगे एकदम मुलायम एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे ढोकला बनाते वक्त ये टिप्स अपना लेंगे तो बनेंगे एकदम मुलायम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes