ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 4 पत्रा के पत्ते (अरबी के पत्ते)
- 2 बड़ा चम्मच गुड़
- 1 बड़ा कप बेसन
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटी चम्मच हल्दी
- 1 छोटी चम्मच राई, चुटकी भर हींग
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 2 छोटी चम्मच तिल के दाने
- 2 छोटी चम्मच अदरक-मिर्च का पेस्ट
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 2 बड़े चम्मच इमली का रस, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
विधि
- अब एक कटोरी में गुड़ और पानी मिलाकर 30 सेकेंड्स के लिए माइक्रोवेव कर लें.
- एक बर्तन में बेसन, धनिया पाउडर, जीरा, गरम मसाला, हींग, अदरक-मिर्च का पेस्ट, नमक, तिल के दाने, तेल और इमली का रस डालकर अच्छे से मिलाएं. (गुजराती मीठा खिचड़ो)
- इस मिश्रण में गुड़ और पानी का तैयार किया हुआ मिश्रण अच्छे से मिला लें. ध्यान रहें मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो.
- अब अरबी के पत्ते लें और इसके उल्टे साइड पर बेसन के मिश्रण को अच्छी तरह फैला लें. (बनाएं आंध्रप्रदेश की यह खास मिठाई)
- एक पत्ते के ऊपर एक और पत्ता रख के बेसन का मिश्रण लगाएं.
- इसी तरह बाकी के पत्ते के साथ यही प्रोसेस करें. (बनाएं आंध्रप्रदेश की यह खास मिठाई)
- जब सभी पत्तों पर बेसन का मिश्रण लग जाए तो उसे आराम से हल्के हाथों से रोल कर लें.
- रोल करते वक्त भी बेसन का मिश्रण लगाना ना भूलें.
- जब पत्ते अच्छे से रोल हो जाएं तो एक इडली कुकर लें. (आम का गुजराती मीठा अचार)
- कुकर में पानी डालकर जाली वाली प्लेट में तेल लगाएं और धीमी आंच में कुकर को 25 से 30 मिनट के लिए स्टीम होने के लिए रखें.
- तय समय के बाद रोल को निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें. (मालवा की फेमस गराड़ु चाट)
- जब रोल पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो गोल-गोल स्लाइस काट लें.
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही राई और तिल डालें. (गुजराती लस्सी)
- राई के चटकते ही गोल कटे स्लाइसेस को एक-एक कर तलें. (आंध्रा टोमैटो करी)
- क्रिस्पी गुजराती पत्रा तैयार है. टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें.
नोट:
- इमली की रस के जगह नींबू का रस का इस्तेमाल न करें.
- आप चाहें तो पत्रा के गोल कटे स्लाइसेस को डीप फ्राई भी कर सकते हैं.
photo: www.bawarchi.com
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गुजराती पत्रा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 पत्रा के पत्ते (अरबी के पत्ते) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
गुजराती पत्रा बनाने के लिए सबसे पहले 4 पत्रा के पत्ते (अरबी के पत्ते) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
गुजराती पत्रा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह गुजराती पत्रा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
गुजराती पत्रा बनाने के लिए 4 पत्रा के पत्ते (अरबी के पत्ते) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, गुजराती पत्रा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
गुजराती पत्रा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
गुजराती पत्रा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT