20 मिनट में बनाएं साबूदाना टिक्की चाट

20 मिनट में बनाएं साबूदाना टिक्की चाट

साबूदाना वड़ा तो आपने कई बार बनाया होगा, अब जानिए मजेदार साबूदाना टिक्की चाट बनाने का तरीका. इसका लुत्फ आप व्रत में भी उठा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कटोरी साबूदाना (भिगोया हुआ), दो आलू (उबले हुए), एक छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, सेंधा नमक स्वादानुसार, एक बड़ी कटोरी दही, एक चम्मच भूना जीरा, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में आलू को काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और हरी मिर्च के साथ अच्छे से मैश कर लें.
- साबूदाना डालकर आलू के साथ मिक्स करें.
- दूसरी ओर एक कटोरी में दही में जीरा और नमक डालकर अच्छे से फेंट लें. (व्रत स्पेशल साबूदाना चिवड़ा)
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- साबूदाना-आलू के मिश्रण से टिक्कियां बनाएं और एक प्लेट में रखते जाएं. ध्यान रहे कि हथेलियों को चिकना करना बिल्कुल न भूलें. (व्रत में खाएं साबूदाना केसरी)
- तेल के गरम होते ही एक-एक करके सारी टिक्कियां दोनों साइड से सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें. (साबूदाना खीर)
- सारी टिक्कियों को अब एक बॉउल में निकालकर रखें और ऊपर से दही डालें. (साबूदाना बड़ा)
- तैयार है साबूदाना टिक्की चाट. अनार के दानों से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (12 ratings)
4.3 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

20 मिनट में बनाएं साबूदाना टिक्की चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कटोरी साबूदाना (भिगोया हुआ), दो आलू (उबले हुए), एक छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, सेंधा नमक स्वादानुसार, एक बड़ी कटोरी दही, एक चम्मच भूना जीरा, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes